जनपद पंचायत सभा कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव दिवस बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की छाया प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर जनजातीय वर्ग समूह के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजनों तथा छात्रावास परिवार ने अपनी उपस्थिति दी