बरहट: मलयपुर के बंटी सिंह बना रहे हैं सांप संरक्षण की नई मिसाल
Barhat, Jamui | Jul 8, 2026 जमुई जिले के मलयपुर गांव निवासी स्नेक कैचर बंटी सिंह डिजिटल दौर में वन्यजीव संरक्षण की नई पहचान बन चुके हैं। मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ जिले के किसी भी हिस्से में पहुंचकर अब तक 1000 से अधिक जहरीले व गैर-ज़हरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुके हैं। उक्त जानकारी बंटी सिंह ने बुधवार को 9 बजे दी।