मैहर: वार्ड 2 उदयपुर मैहर मे तेज आंधी-तूफान से गिरा आम का विशाल पेड़, मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार।
मैहर। नगर के वार्ड क्रमांक 2 उदयपुर में तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार को क्षेत्र में आए तेज तूफान के दौरान आम का एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से स्थानीय निवासी तीरथ कुशवाहा का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।