मेरठ: ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
Meerut, Meerut | Jun 8, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।