दरभंगा: LNMU के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा "हरित रसायन : पौधों द्वारा नैनो कणों का निर्माण और उपयोग" पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग मे एक विशेष व्याख्यान का आयोजन शनिवार को दिन 11.30 बजे किया गया। जिसका विषय "हरित रसायन : पौधों द्वारा नैनो कणों का निर्माण और उपयोग था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ नूपुर श्रीवास्तव ने व्याख्यान दिया। वे शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।