मवाना: मवाना के गांव बोहड़पुर में जलने से घायल हुई विवाहिता की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Mawana, Meerut | May 24, 2026 मवाना थाना क्षेत्र के गांव बोहड़पुर में कुछ दिन पहले एक विवाहिता जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया था उपचार के दौरान उक्त महिला की दिल्ली अस्पताल में शनिवार को रात मौत हो गई रविवार को पुलिस ने ससुराल पक्ष से दो को हिरासत में लिया यह जानकारी रविवार शाम 4:00 बजे पुलिस ने दी।