पूर्णिया मे विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्ति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को शाम के लगभग 7 बजे मीडिया के साथ प्रेस वार्ता कर बताया गया कि पूर्णिया के इतिहास में इस बार विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है। पूर्णिया जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में कुल 75.83 प्रतिशत मतदान हुआ.