चूरू: गांव घंटेल में स्कूल बस का टायर गड्ढे में फंसा, बस बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा सकती थी
Churu, Churu | Aug 2, 2025 चूरू के गांव घंटेल में शनिवार को जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो जाता लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा होते-होते टल गया। चूरू की एक निजी स्कूल बस का टायर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि बस पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से नहीं टकराई और सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए।