मुरैना नगर: मुरैना में गर्मी के बीच बिजली का झटका, रविवार को 8 फीडर बंद, हज़ारों लोग 7 घंटे रहेंगे परेशान
मुरैना शहर में रविवार को भीषण गर्मी के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक 7 घंटे बिजली कटौती रहेगी।132 केवी महाराजपुरा उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य के कारण 33 केवी एमएस सिटी और मुरैना फीडर बंद रहेंगे।इससे कोतवाली,सिटी,जीवाजीगंज,ज्ञानेश्वरी,गांधी कॉलोनी,कैंपस और वनखंडी रोड फीडरों से जुड़े कई इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी,अपील की लोग कार्य पूरा कर लें।