पार्लियामेंट स्ट्रीट: आनंद पर्वत में लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
आनंद पर्वत इलाके में हथियारबंद डकैती के मामले में डीसीपी क्राइम आदित्य गौतम ने बताया, "30 अप्रैल शाम की घटना है जिसमें एक महिला ने शिकायत की थी। 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त मनीष की पीड़िता के भाई से दुश्मनी थी। 11 लाख 45 हज़ार नकद, एक बाइक और तीन मोबाइल रिकवर किए गए हैं। घटना में इस्तेमाल देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है।"