AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हुई बारिश पर कहा, "... दिल्ली में 4 इंजन की सरकार होने के बाद बहानेबाजी नहीं चलेगी... 1 महीने पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि साल 2025 में दिल्ली में पानी नहीं भरेगा लेकिन आज एक सामान्य बारिश में ही जगह-जगह पर पानी भरा और 4 लोगों की मृत्यु हो गई..."