सागर नगर: मोती नगर थाना क्षेत्र में ठेले संचालक और दो युवकों में हुआ विभाग दोनों पक्षों पर काउंटर मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले मछरयाई में हाथ ठेले से खाने का सामान लेने के बाद रुपए नहीं देने की बात को लेकर ठेला संचालक और दो युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में तीनों को चोटें आई। दोनों पक्षों ने जाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों पर मामले दर्ज कर लिया है।