बालोद: बालोद डिवीजन में 35 पदों के मुकाबले केवल 6 लाइन स्टाफ, बिजली व्यवस्था चरमरा गई; फॉल्ट सुधारने में हो रही देरी
Balod, Balod | Jun 12, 2026 बालोद में बिजली व्यवस्था पर कर्मचारियों की भारी कमी का असर साफ दिखाई देने लगा है। बिजली लाइनों के रखरखाव और फॉल्ट सुधार के लिए बालोद डिवीजन में 35 लाइन स्टाफ की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 6 कर्मचारियों के भरोसे पूरी व्यवस्था संचालित हो रही है। ऐसे में कहीं तार टूटने, पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर खराब होने या अन्य तकनीकी फॉल्ट आने पर सुधार कार्य में देरी