बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र मुजफ्फरपुर जिला इस बार मतदाता जागरूकता अभियान के मामले में पूरे प्रदेश में मिसाल कायम कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कुशल प्रबंधन, दूरदृष्टि और नेतृत्व में जिले भर में एक ऐतिहासिक “मेगा स्वीप इवेंट” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया, जिसने लोकतंत्र के प्रति नागरिकों के उत्साह