बालोद: इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित हिमांशी साहू का कलेक्टर ने किया सम्मान, जिले का नाम रोशन किया
Balod, Balod | Apr 27, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाड़ा की होनहार छात्रा कुमारी हिमांशी साहू को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया।