महसी: मंगलपुरवा में तेंदुए के हमले में 12 वर्षीय किशोरी घायल, वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बितानिया ग्राम पंचायत अंतर्गत मंगलपुरवा गांव में शुक्रवार शाम 12 वर्षीय किशोरी रुचा पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी अपनी सहेलियों के साथ सरयू नदी के कछार में घास काटने गई थी। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। सूचना पर रेंजर पीयूष गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे।