परसिया: परासिया से ग्वालियर ट्रेन से रवाना हुए सांसद बंटी साहू, सार्वजनिक यातायात साधनों के उपयोग का संदेश दिया
सांसद विवेक बंटी साहू शनिवार को परासिया से ग्वालियर पातालकोट एक्सप्रेस से रवाना हुए। रात्रि में उन्होंने कोहका में विश्राम किया था। सुबह वे चांदामेटा पहंुचे। यहां से स्टेशन पहंुचे और 11 बजे ट्रेन से साथियों के साथ रवाना हुए।सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने सार्वजनिक सेवाओं का उपयोग करने का संदेश दिया है।