कोरांव: बैदवार में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 38 किसानों की 36 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों में आक्रोश
कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव में शनिवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में तकरीबन 38 किसानों की कुल 36 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी (आईएएस) अनिमेष वर्मा ने राजस्व टीम के साथ प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।