गौरिहार: बागेश्वर धाम और बालाजी सरकार पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, युवाओं ने सरवई थाने में दी शिकायत,कड़ी कार्रवाई की मांग
सरवई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम और बालाजी सरकार को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। ओमदत्त शुक्ला और अन्य युवाओं ने सरवई थाने पहुंचकर शंभू कुशवाहा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ताओं ने बुधवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया कि फेसबुक पर की गई टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।