बांसवाड़ा: जुआफाल गांव में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग के सिर पर लठ मारा गया, बुजुर्ग की मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
शनिवार रविवार मध्यरात्रि में हुई 68 वर्षीय जोखा अपने घर पर सो रहा था, तभी गांव के ही व्यक्ति ने जोखा के सिर पर लठ से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जोखा का शव पलंग पर खुन से लहूलहान हालत में मिला,जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी,मौके पर दानपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर सोंपा।