घोसी: पछियारी बीघा गांव में आग लगने से किसान की भैंस जली, परिवार बेहाल, पूर्व विधायक ने की मदद
जहानाबाद के बौरी पंचायत के पछियारी बिगहा गांव में भीषण आगलगी से किसान बिजेंद्र यादव का घर उजड़ गया। हादसे में एक भैंस जलकर मर गई, जबकि तीन पशु झुलस गए और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए।