रोड़िया (खरगोन): जिले के रोड़िया क्षेत्र में बीती रात 8 बजे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात काल (वाहन) ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर बिखरा खून और बाइक के परखच्चे मंजर की भयावहता बयां कर रहे थे।