जोकीहाट: जोकीहाट वार्ड संख्या 2 में असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने के मामले में 12 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज
जोकीहाट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में मुहर्रम जुलुस के दौरान घर और दुकानों को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया. इस मामले में जोकीहाट थाना इंचार्ज राजीव झा ने फोन पर बताया कि 12 लोगों पर नामजद और करीब 200अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. जोकीहाट थाना इंचार्ज ने बताया कि घरों में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.