जोकीहाट: बाघमारा गांव के एक बालक के कई दिनों से लापता होने पर परिजनों ने विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार
अररिया ज़िले के जोकीहाट प्रखंड के सिमरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बाघमारा की रहने वाली जहाँ आरा अपने भांजे मोहम्मद तहसीमके लापता हो जाने के बाद दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को दिल्ली में मजदूरी कराने के नाम पर ले जाया गया था, जहाँ से वह अचानक गायब हो गया और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।