भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम रामनगर, ग्राम सभा जलालपुर शाना में स्थित तालाबी नंबर 412 गुड़िया तालाब पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्ज़ा जमाने का प्रयास किया जा रहा है।