गभाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बेटियों की मां नकदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ससुर ने बुधवार को थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे का विवाह करीब आठ साल पहले अतरौली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। दंपती की दो बेटियां हैं। 2024 में बेटे की मौत के बाद से बहू और दोनों बच्चियां ससुराल में ही रही थी