परसिया: मयूर वन पहाड़ी के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर महिलाओं ने किया भंडारा और पूजन
मयूर वन की पहाडी के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर गुरुवार को सुबह आठ बजे पूजन किया गया। पूजन के बाद महिलाओं ने नौ बजे भंडारा किया। जंगल में पहाडी का ये मंदिर सुबह सुबह हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती से गूंज उठा। मयूर वन की पहाडियों पर रामभक्त हनुमान के दो मंदिर है। यहां वार्ड आठ के भक्तों ने हाल ही में गदा की स्थापना भी की है।