कोल: अली नगर कट पर ई-रिक्शा चालक को किराए के रुपए मांगने पर दबंग ने एयरगन से मारा छर्रा, चालक हुआ घायल
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अली नगर कट पर ई-रिक्शा चालक को दबंग सवारी से किराए के पैसे मांगना पड़ा भारी।उग्र हुए दबंग युवक ने गाली-गलौज करते हुए ई- रिक्शा चालक पर एयर गनसे गोली चला दी, एयर गन का छर्रा लगने से ई रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए रविवार की शाम जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया और कार्यवाही की बात कही है।