गिरिडीह: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बिहार के समस्तीपुर जिला स्थित जियारपुर निवासी गौरव कुमार की मौत वाटरफॉल में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। शुक्रवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि विजय कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार अपने दोस्त के साथ एक अन्य युवक के ससुराल गिरिडीह में आया हुआ था।