धामपुर: नहटौर में बिजली का काम करते समय एक संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती
नहटौर में बिजली का काम करते समय एक संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे नहटौर-कोतवाली देहात मार्ग पर ब्लॉक के पास हुई। गांव बसावनपुर निवासी चेतन सिंह पुत्र राजेश सिंह, जो नहटौर बिजली घर पर संविदा कर्मी झुलस गया।