सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अपने सांसद निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। पूर्व में यहां सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद के प्रति आभार जताया।