गोमिया: मैसूर में गोमिया के प्रवासी मजदूर की मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने मंत्री से गुहार लगाई
Gumia, Bokaro | May 20, 2026 गोमिया प्रखंड से प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गोमिया पंचायत का है, जहां एक और प्रवासी मजदूर की मैसूर में मौत हो गई। गोमिया निवासी बुचु गंझु का 46 वर्षीय बेटा राजू गंझू परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मैसूर में टावर लाइन का काम करता था।