झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को एम्बुलेंस न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामें के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।