जगदलपुर: साहित्य शिरोमणि लाला जगदलपुर की 106वीं जयंती पर साहित्य महोत्सव का आयोजन, केंद्रीय ग्रंथालय में बहुभाषी रचनाओं से गूंजा
जगदलपुर, 17 दिसंबर 2025 / बस्तरांचल के साहित्य जगत के पुरोधा और 'साहित्य शिरोमणि' लाला जगदलपुरी जी का 106वां जन्मदिवस आज पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जगदलपुर शहर के हृदयस्थल में स्थित लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में इस विशेष अवसर पर एक भव्य साहित्य महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिक निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी और पद