जगदलपुर: केदार कश्यप ने वंदे मातरम पर कांग्रेस पर हमला बोला, कहा- जिन्ना के कहने पर कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय गीत में काट-छांट
विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन रहा। इस दौरान सदन में वंदे मातरम को लेकर माहौल काफी गरमा गया। बाद में वन मंत्री केदार कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा की। केदार कश्यप ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम हुए। बच्चे, युवा और महिलाएं सब वंदे मातरम को याद कर रहे हैं और गा रहे हैं।