बरौनी: बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर बिंद टोली में आग का कहर, 28 घर जलकर हुए खाक
बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर बिंद टोली में आज दोपहर आग ने तबाही मचाई है। चिलचिलाती धूप और तेज पछुआ हवा के बीच लगी आग ने देखते ही देखते पूरे टोले को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 28 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इस हादसे में करीब 40 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।