मेराल: करमडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह के समीप गुरुवार को अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र अंतर्गत कोण थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी 35 वर्षीय बाबूलाल यादव पिता राधा यादव के रूप में की गई है। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया