कटनी नगर: रिपोर्ट दर्ज करने से बौखलाए आरोपी ने पिता पुत्र पर कार चढ़ाने का किया प्रयास,एनकेजे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एनकेजे थाना अंतर्गत हत्या की प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देवरा खुर्द निवासी बिहारी लाल सोनी 65 वर्ष और उनके पुत्र पर 2 जुलाई को उनसे रंजिश रखने वाले विनोद तिवारी उर्फ गुलानी महाराज ने जुहली नहर मोड़ के पास कार चढ़ा कर हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी द्वारा आज शुक्रवार शाम 7 बंजे जानकारी दी।