शामली: शामली में आयोजित कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट ने 1 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया, SP ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Oct 24, 2025 शुक्रवार शाम 5 बजे SP एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस महकमें द्वारा साइबर जागरूकता के लिए शहर के एमएस फार्म पर साइबर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र—छात्राओं, व्यापारियों, महिलाओं और पुलिस महकमें के लोग शामिल हुए। देश के प्रमुख साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने विभिन्न सत्रों में 1 हजार से अधिक प्रतिभागियों को जागरूक किया।