पटना ग्रामीण: जक्कनपुर: पटना मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी इंटरव्यू रैकेट का पर्दाफाश
जक्कनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा पटना मेट्रो में बहाली का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जब सत्यापन किया तो पता चला कि एक फर्जी कार्यालय संचालित किया जा रहा था, जहां युवाओं को पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर तथाकथित इंटरव्यू लिया जाता था।