खुरई: रेल्वे ट्रेक पर गूलर गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, मृतक की पहचान रुसल्ला गांव निवासी के रूप में हुई
Khurai, Sagar | Jun 23, 2026 मंगलवार शाम 4 बजे देहात थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को रेल्वे द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव गूलर गांव के पास रेल्वे ट्रेक पर पड़ा है, जाकर पाया कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली, शव वाहन नहीं होने के कारण शव को मंगलवार दोपहर अस्पताल लाया गया, मृतक की पहचान रुसल्ला गांव निवासी हरनाम अहिरवार के रूप में हुई, पुलिस जाँच में जुटी