ग्राम मगरिया में सोमवार 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब नर्मदा और तवा नदी के किनारे स्थित एक खेत में मानव खोपड़ी बरामद हुई। खेत के मालिक सालिकराम तिवारी ने सिंचाई करते समय खोपड़ी को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, एसआई अशोक बरबड़े और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव को भी जांच के लिए बुलाया गया।