सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमारचक गांव के निवासी धनंजय राय उम्र 30 वर्ष के ऊपर छेड़खानी का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है इस मामले में शनिवार 9:00 पीएम को हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद प्रसाद बताया महिला के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।