बदायूं: कछला गंगा स्नान करने जा रहे ई-रिक्शा सवारों को इटऊआ गांव के पास कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 घायल, चार की हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 26, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला गंज शहीदा पंखा रोड की रहने वाली 52 वर्षीय ओमवती पत्नी किशन बाबू अपने परिवार के 7 लोगों के साथ बुर्रा फरीदपुर गांव के रहने वाले संजू का ई - रिक्शा बुक कर कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने जा रही थी। तभी इटऊआ गांव के पास कंटेनर ने ई - रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक समेत ई - रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए ।