बरहरुवा: इस्लामपुर स्थित पूर्व मंत्री आवास में हुई कांग्रेस सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी आवास में बुधवार को कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नाविद अंजुम उर्फ डालीम की अध्यक्षता में पाकुड़ विधानसभा के कांग्रेस सोशल मीडिया पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम भी मौजूद रहे।