गोंडा: मुजेहना ब्लॉक गेट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Gonda, Gonda | Nov 10, 2025 मुजेहना ब्लॉक गेट के पास सोमवार करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। और जांच शुरू कर दी है। 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।