गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति द्वारा प्रथम सेवा प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं CA दिवस पर समारोह आयोजित
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति द्वारा प्रथम सेवा प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर एक सम्मान समारोह का आयोजन आज शाम 6 बजे से निखर लाउंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।