डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके में अभियान चला कर 730 वाहनों से पुलिस ने वसूला 840000 का जुर्माना ।
Dehri, Rohtas | Jun 9, 2024 रोहतास पुलिस स्पेशल ड्राइव के तहत डेहरी सहित विभिन्न इलाके में लगातार ड्राइव चल रही है इसी कड़ी में वाहन जांच अभियान के दौरान 730 वाहनों से पुलिस ने भारी भरकम जुर्माना की राशि वसूल की है एसपी विनीत कुमार ने बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान अभियान चलाकर कल 730 वाहनों से 8 लाख 40000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.