डेहरी: अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन,17 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
Dehri, Rohtas | Jun 9, 2024 अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइवेट क्षेत्र की टी०वि०एस० सप्लाई चैन सॉल्यूशन लि० के द्वारा राजस्थान के लिए हेल्पर / एसेम्बलर पद हेतु 20 रिक्तियाँ थी। जॉब कैंप में लगभग 48 आवेदक को उपस्थिति देखा गया। इनमें से 35 आवेदकों ने अपना बॉयोडाटा जमा किया जिनमें से साक्षात्कार के उपरांत 17 का चयन किया गया।