डेहरी: एनीकट के निजी होटल में राजनीतिक हिस्सेदारी व सता में भागीदारी को लेकर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ ने भरी हुंकार
Dehri, Rohtas | Jun 10, 2024 डेहरी के एनीकट स्थित एक निजी होटल में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ का एक दिवसीय जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि भारतीय विश्वकर्मा महासंघ द्वारा सम्पूर्ण बिहार में जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि विश्वकर्मा वंशज जागरूक होकर एकजुट हो सकें।